बीकानेर। पिछले कई दिनों से शहर में गर्मी का कहर जारी है। गर्मी इतनी तेज है की लोग जरूरी काम के लिए ही घर से बहार निकल रहे। गर्मी के चलते शहर के सबसे व्यस्तम इलाको में भी दोपहर एक बजे के बाद मानो कर्फ्यू सा माहौल है। आमजन तेज गर्मी में लू से बचने के लिए भी कई तरह के जतन करते नजर आ रहे है। शहर में इन दिनों तापमान 46 डिग्री तक पहुँच गया है। साथ ही लू के थपेड़ो ने भी लोगोंं की हालत ख़राब कर दी है।लू की वजह से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लू से बचने के उपाय
–जरूरी काम से ही घर से बहार निकले।
–घर से बहार निकलते समय कपड़े का उपयोग करे।
–पानी ज्यादा से ज्यादा पीये क्योकि लू शारीर में पानी की कमी से लगती है।
–बार-बार पर नींबू पानी का सेवन करें।
–लू से बचने के लिए कच्ची प्याज का भी उपयोग किया जा सकता है।