उत्तर प्रदेश के बरेली में दो महिलाओं द्वारा अपने-अपने पति को तलाक देने की खबर है. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक इन्होंने अपने अधिकार तलाक-ए तफवीज का इस्तेमाल कर यह कदम उठाया है.
बताया जाता है कि इनमें से निशा हामिद ने ससुराल में उनके साथ खराब बर्ताव किए जाने का आरोप लगाया. साथ ही, उनका कहना था कि जावेद अंसारी (पति) उन्हें न तो तलाक दे रहे थे और न ही अपने बर्ताव में सुधार कर रहे थे.
वहीं, इससे जुड़ा दूसरा मामला भी बरेली का ही है. यास्मीन नाम की महिला ने अपने पति अरबाज पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तलाक का रास्ता अपनाया.
इस बारे में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि इस तरह के अधिकार महिलाओं को दिए गए हैं.
साभार : सत्याग्रह.कॉम











