ई-सखी के मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

बीकानेरआरकेसीएल के आईटी जीके ज्ञान केन्द्रों के प्रशिक्षणार्थियों की दो दिन की मास्टर ट्रेनिंग रवीन्द्र रंगमंच पर मंगलवार को शुरू हुई।

इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के एसीपी (उपनिदेशक) सत्येन्द्रसिंह राठौड, जिला परियोजना अधिकारी (आरकेसीएल) दायित्व वर्मा, प्रोग्रामर गगन भाटिया, अकाउन्टेन्ट सुधीर सुरोलिया एवं सूचना सहायक प्रियंका उपाध्याय आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में आरकेसीएल के 122 ज्ञान केन्द्रों से आए लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियों को विभाग के मास्टर ट्रेनरों द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे मे विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के तहत बुधवार को ऑनलाइन क्विज व प्रस्तुतीकरण के माध्यम से श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। आरकेसीएल से आये इन प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा ही ई-सखियों को 4 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के इलेक्ट्रोनिक सेवा प्रदायगी के प्रयास में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही “ई-सखी” योजना के तहत शहरी क्षेत्र में हर वार्ड से 10 तथा ग्रामीण क्षेत्र में हर गांव से 5 महिलाओं का चयन किया जाता है।

Newsfastweb: