आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ : सीपी पुरोहित अध्यक्ष

2426
जयमलसर

बीकानेरराजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ, बीकानेर के जिलाध्यक्ष पद पर सीपी पुरोहित को सर्वसम्मति से चुना गया है। चुनाव अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि पुरोहित ने अपनी कार्यकारिणी में पीके माथुर को उपाध्यक्ष, देवानंद आचार्य को सचिव, नरेश मूलचंदानी को कोषाध्यक्ष एवं गणेश कुमार आचार्य को संयुक्त सचिव मनोनीत किया है।

चुनाव नवरत्न हर्ष तथा मोहन सिंह की देखरेख में हुए। प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में शक्तिरतन रंगा तथा कृपाशंकर आचार्य को चुना गया। जिला कार्यकारिणी में बृजमोहन व्यास, इस्लामुद्दीन और लक्ष्मणदत्त को लिया गया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.