आवारा सांडों का आतंक, शहरवासी परेशान

बीकानेर। आवारा सांडों का आतंक शहर में बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई सांड किसी न किसी को चोटिल कर पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचा रहा है।

सात-आठ दिनों पहले रामपुरा बस्ती में आवारा सांडों के झगड़े में वहीं गली-4 में रहने वाले बुजुर्ग किशनाराम गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दो दिन पहले इलाज के दौरान पीबीएम में उनकी की मौत हो गई थी।

ऐसा ही हादसा रविवार को भीनासर में हुआ। इस हादसे में सांडों ने 14 वर्षीय बालक अंकित पुत्र राजेंद्रकुमार को घायल कर दिया। सांडों की चपेट में घायल हुआ यह बालक पीबीएम में उपचाराधीन है। बालक के परिजन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को उनकी लापरवाही के लिए कोस रहे हैं।

गौरतलब है कि आवारा सांडों की वजह से जब-तब हादसे होते रहते हैं।

Newsfastweb: