आरती आचार्य प्रभारी नियुक्त

भारतीय जनता महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई 2018 को 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला स्वयंसेवी संस्थाओं व स्वयं सहायता समूहों से दूरदर्शन व नरेंद्र मोदी एप द्वारा सीधा संवाद करेंगे।

इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा बहने भाग ले सकें इसके लिए महिला मोर्चे ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 5 बहनों की टोली बनाई है, जो पुरे राजस्थान में इसे सफल बानाएंगी।

भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर की मीडिया प्रभारी आरती आचार्य को 5 बहनों की इस टोली में शामिल किया गया है।

Newsfastweb: