आदि महोत्सव 21 अगस्त से जयपुर में : आदिवासी क्षेत्र के उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री

2293

जयपुर। भारत सरकार के ट्राइफैड की ओर से जयपुर में 21 अगस्त से आयोजित नौ दिवसीय आदि महोत्सव में आदिवासी कला, संस्कृति और प्रदर्शनी की त्रिवेणी का संगम होगा।

ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डवलपमेंट फैडरेशन ट्राइफैड के क्षेत्रीय निदेशक वीरेन्द्रसिंह ने बताया कि 21 से 28 अगस्त तक जयपुर के पृथ्वीराज रोड स्थित केके स्क्वायर में देश के आदिवासी प्रदेशों के शिल्पी अपने उत्पादोें का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के संस्थान ट्राइफैड द्वारा आदिवासी हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने, उन्हें बाजार उपलब्ध कराने और आदिवासी शिल्प से आम लोगों को रू-बरू कराने के लिए आदि महोत्सव का आयोजन कर उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की जाती है।

इस आदि महोत्सव में राजस्थान के साथ ही उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, आसाम आदि प्रदेशों के आदिवासियों के आकर्षक व घरेलू उपयोग के अलावा डेकोरेटिव उत्पादों का प्रदर्शित करने के साथ ही बिक्री की व्यवस्था होगी।

ट्राइफैड के एमडी प्रवीर कृष्णा ने बताया कि आदिवासी कल्याण के लिए समूचे देश में प्रदर्शनियों का आयोजन कर आदिवासियों के उत्पादों को बाजार दिलाने और बाजार की मांग के अनुसार डिजाइनिंग कराने पर जोर दिया जा रहा है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.