आज ये देख लें तो हो जाए शुभ ही शुभ

2525

दीपावली का त्योहार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त करने का त्योहार है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं और घर को खूब सजाते हैं। दीपावली की रात पूजन करके मां लक्ष्मी का आह्वान किया जाता है। दीपावली पर कुछ चीजों का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इनको दिखने से आपके घर में बरकत रहती है और साल भर पैसों की तंगी नहीं रहती। कहते हैं कि इनका दिखना मां लक्ष्मी के घर आगमन का सूचक होता है।

उल्लू का दिखना- दीपावली की रात को उल्लू का दिखना शुभ माना जाता है। उल्लू को लक्ष्मीजी का वाहन माना जाता है। इसलिए उल्लू के दिखने को मां लक्ष्मी की कृपा से जोड़कर देखा जाता है।

छिपकली दिखे तो- वैसे तो छिपकली घर में अक्सर दिख ही जाती है। अगर यह दीपावली की रात को घर में कहीं दिख जाए तो यह काफी शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। दीपावली पर छिपकली का दिखना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक माना जाता है।

छछूंदर भी है शुभ- दीपावली की रात को अगर आपको घर में कहीं छछूंदर दिख जाए तो खुश हो जाइए। छछूंदर आती है तो अपने साथ पैसे भी लाती है। इसे देखने पर भगाएं नहीं और अपने रास्ते जाने दें।

घर में आ जाए बिल्ली- वैसे तो हिंदू धर्म में बिल्ली का दिखना बहुत शुभ नहीं समझा जाता है। मगर दीपावली के दिन बिल्ली का दिखना अच्छा माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन के संकेत के तौर पर देखा जाता है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.