बीकानेर : केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार को सुबह 9.45 बजे दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा रवाना होकर सुबह 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
शेखावत दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस आएंगे तथा दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र जाएंगे। सायं 4 बजे रवाना होकर खाजूवाला जाने का कार्यक्रम है, वहां राकेशकुमार खेल प्रतियोगिता में भागीदारी निभाएंगे। रात्रि दस बजे खाजूवाला से प्रस्थान कर फलौदी चले जाएंगे।











