अशोक गहलोत और सचिन पायलट लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली। राजस्थान के चुनावी रण में कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार हो रहा है वहीं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के चुनाव लडऩे की घोषणा प्रेसवार्ता के दौरान दी है।

भाजपा की दूसरी सूची पर मंथन शुरू हो गया है लेकिन कांग्रेस की पहली सूची अभी तक जारी नहीं हो पाई है। सचिन पायलट ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा है कि राहुल गांधी के निर्देश पर तथा अशोक गहलोत के निवेदन पर वे चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि किस सीट पर चुनाव लड़ेंगे ये अभी तक नहीं बताया गया है। गत दिनों से गहलोत व पायलट के चुनाव लडऩे पर संशय था जिसे आज दूर कर दिया गया है।

Newsfastweb: