अल्पसंख्यक छात्रावासों के लिए आवेदन आमंत्रित

2372

बीकानेर। जिला मुख्यालय बीकानेर तथा खाजूवाला एवं छत्तरगढ़ ब्लॉक पर अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावासों के लिए बालक-बालिकाओं से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद सलीम परिहार ने बताया कि छात्रावास का संचालन शीघ्र ही आरम्भ किया जाना है। इस सम्बंध में अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी) की बालक/बालिकाओं को छात्रावास में निःशुल्क रहने, खाने इत्यादि के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा।

विस्तृत जानकारी हेतु विभाग की वेबसाइट www.minorityaffairsrajasthan.gov.in या कार्यालय समय में व्यक्तिगत या दूरभाष संख्या 0151-2201008 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.