अब जनता करेगी विकास कार्यों का निर्धारण

2453

जनस्वराज यात्रा में कांग्रेस लेगी सुझाव, पीसीसी सचिव किराडू ने बताया तैयार होगा शहर का घोषणा पत्र

बीकानेर। शहर में होने वाले विकास कार्यों का निर्धारण अब आमजन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए घर-घर जाकर सुझाव एकत्रित किए जाएंगे तथा इन सुझावों के आधार पर अगले पांच वर्षों का ‘घोषणा पत्र’ तैयार होगा। यह बात मंगलवार को आनंद निकेतन में आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार किराड़ू ने कही।

उन्होंने कहा कि अब तक विकास कार्यों का निर्धारण एसी कमरों में बैठे अधिकारियों द्वारा किया जाता है। उन्हें क्षेत्र विशेष की मूल समस्याओं एवं इनके निदान की जानकारी नहीं होती, इस अपने द्वारा तय कामों को थोप दिया जाता रहा है। इससे न जनता को आशानुरूप लाभ मिलता है और ना ही सरकारी धन का सदुपयोग हो पाता है। इसे ध्यान रखते हुए ही कांग्रेस ‘विकास में आम आदमी की भागीदारी’ अभियान के तहत ‘जन स्वराज यात्रा’ निकालेगी।

इस यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई को लखोटियों के चौक से सायं 5 बजे होगी। जहां किराड़ू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जनसंपर्क अभियान का आगाज होगा।

वेबसाइट का लोकार्पण

इस अवसर पर किराडू, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने http://rajkumarkiradoo.in/
वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस वेबसाइट पर बीकानेर के मतदाता अपनी समस्याओं को अपलोड कर सकेंगे। मतदाता पहचान पत्र एक फोर्मेट में यूनिक आईडी के तौर पर रहेगा। मतदाता पहचान पत्र संख्या इस वेबसाईट पर डालने पर ही समस्या दर्ज हो सकेगी।

इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष आनन्दसिंह सोढ़ा, मगन माणेचा, लोकसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, महासचिव वसीम फिरोज अब्बासी, सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष ऋषिकुमार व्यास, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमरतन जोशी ’पट्टू’, सईद अहमद, एनएसयूआई महासचिव रितेश सेवग, यूथ कांग्रेस सचिव राजू पारीक ’क्रोन्या’, शहर जिला सचिव मनोज किराडू, यूथ कांग्रेस महासचिव सुनील सारस्वत एवं भीखाराम मेघवाल उपस्थित थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.