जयपुर। कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि चार साल बीत गए हैं लेकिन किसानों की सुध नहीं ली और अब चुनावी वर्ष के चलते किसानों की हमदर्द बनने का दिखावा कर रही हैं।
प्रवक्ता शर्मा ने एक विशेष वार्ता के दौरान कहा कि हाल ही में मूसलाधार बारिश से राजस्थान के कई जिलों में फसलें चौपट हुई हैं।
किसानों की सुध लेने के बजाय कृषि मंत्री केवल सैकड़ों लोगों के साथ सुध लेने का दिखावा कर रहे हैं। अर्चना शर्मा ने कहा कि किसानों की आत्महत्या पर उनका निजी कारण बताने वाले कृषि मंत्री व सरकार केवल ढोंग कर रही है, इन्हें केवल सत्ता की भूख है धरतीपुत्रों की फिक्र बिल्कुल नहीं। किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार की विदाई तय है।