अन्तरसम्भागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 29 सितम्बर से कोटा में

2292

7 अगस्त तक देने होंगे आवेदन

बीकानेर। राजस्थान राज्य अन्तरसम्भागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2018-19 के सप्तम संस्करण का आयोजन 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक कोटा मुख्यालय में किया जाएगा। इसमें राज्य के सातों संभागों एवं जयपुर मुख्यालय की टीमें भाग लेंगी।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरूषों हेतु टेबल टेनिस, बास्केटबाॅल, कबड्डी , क्रिकेट, टेनिस, बेडमिन्टन, वाॅलीबाल और महिलाओं के लिये बेडमिन्टन खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी अपना आवेदन पत्र सक्षम अधिकारी के माध्यम से कार्यालय संभागीय आयुक्त बीकानेर में डाक अथवा ई-मेल पर निर्धारित प्रपत्र में 7 अगस्त तक भिजवा सकते हैं।

पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर संभाग स्तर पर टीमों का चयन 10 अगस्त को राजकीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.