अनुवादक व शिविरा-नया शिक्षक पत्रिकाओं के सहायक जेठमल नाई का निधन

बीकानेर। गुजराती, हिंंदी व राजस्थानी के अनुवादक जेठमल नाई का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। तीनों ही भाषा में उनके द्वारा अनुवादित रचनाओं की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हैंं। शिक्षा विभाग, राजस्थान की प्रतिष्ठ शैक्षिक पत्रिकाओं–शिविरा-नया शिक्षक–से लंबे समय तक जुड़े रहे नाई अच्छे त्रुटि संशोधक (प्रुफ रीडर) भी थे।

एक अर्से से अस्वस्थ चल रहे जेठमल नाई की अंतिम यात्रा पवनपुरी स्थित उनके निवास से शनिवार प्रातः 10 बजे रवाना होगी।

Newsfastweb: