अटलजी सदैव अटल रहे : राज्यपाल

जयपुरराज्यपाल कल्याणसिंह ने कहा है कि भारत रत्न अटलजी सदैव अटल रहे। वे न कभी झुके और न ही कभी रुके।

राज्यपाल सिंह मंगलवार को यहां महावीर पब्लिक स्कूल में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि देने के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में बोल रहे थे।

सिंह ने कहा कि अब अटलजी की यादें ही शेष रह गई है। उन्होंने कहा कि अटलजी में कड़वाहट नही थी।
राज्यपाल सिंह ने अटलजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

Newsfastweb: