बीकानेर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास के लिए ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर स्थान का चयन करते हुए नोडल अधिकारियों एवं योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक तथा योग दिवस समारोह के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राधेश्याम इंदौरिया ने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय समारोह रेलवे स्टेडियम में होगा। वहीं ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी सामुहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन करते हुए नोडल अधिकारी व योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है तथा निर्धारित प्रॉटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाने के निर्देश दिए हैं।











