
बीकानेर । जिले के शहर एवं देहात महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को दयानंद पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। इस एक दिवसीय सम्मेलन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियोंं के साथ साथ पूर्व काबीना मंत्री डॉ.बीडी कल्ला, पूर्व गृहराज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा सोइन भी सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा की हर मोर्चे पर विफल रही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भी महिलाओं ने कमर कस ली है। आगामी चुनाव में बूथ स्तर पर महिलाएं सक्रिय रह कर भाजपा की नाकामियोंं को आमजन के सामने उजागर कर उखाड़ फेंंकना है।
उन्होंने कहा की महिला शक्तिकरण का दावा करने वाली सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओंं के 33 प्रतिशत आरक्षण पर मौन साधे बैठी है। समाज का कमजोर तबका और बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करने में भी यह सरकार पीछे नही रही है। महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा की जुमलेबाजोों की सरकार को विदाई देने का समय आ गया है। आगामी चुनाव में महिला सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर वार्ड और बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस लोगो के लिए जागरूकता लाएगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की राज्य सरकार से त्रस्त जनता इस बार बीकानेर जिले की सातोंंविधानसभा सीटो पर कांग्रेस को विजयी बनाएगी।उन्होंने कहा है की पिछले चार सालोों में विकास के नाम पर लोगोंं को ठगा गया है।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा की भाजपा शासन से ग्रामीण और किसान सबसे ज्यादा त्रस्त है।किसान आत्महत्या कर रहे हैं। पीने का पानी तक नही मिल रहा है।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की आज का महिला सम्मेलन राज बदलने की महिलाओ की हुंकार रैली है।
गौड़ ने कहा की राज्य सरकार द्वारा कमजोर तबके के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएंं पूरी तरह से ठप है। आम जन भाजपा सरकार से त्रस्त है। आगामी लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के उचित प्रतिनधित्व की मांग की है।
देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड ने कहा की गाँव में शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सेवा ठप है। किसानोंं को फसलोंं का पूरा मुआवजा नही दिया जा रहा है। इस सरकार में विकास का रथ थम गया है।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की चेनिका उनियान, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाक्षी वशिष्ठ, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू, जिया उर रहमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










