स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 31 जुलाई तक

2551

बीकानेरकौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर जिले में 16 से 31, जुलाई तक विभिन्न विभागों, संस्थानों और संगठनों के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित कर रहा है। संस्थान के निदेशक रामलाल सोनी ने बताया कि इस पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता के मुद्दों और प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करना है। इस पखवाड़े का आरम्भ धर्मेंद्र प्रधान, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री रविवार को करेंगे।

इस दौरान जन शिक्षण संस्थान द्वारा कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें युवा कौशल दिवस पर संवाद कार्यक्रम, स्वच्छता चेतना रैली व व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, वेस्ट मैनेजमेंट पर संवाद, मलेरिया व डेंगू रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं जल प्रबंधन का महत्व एवं प्रदर्शन, पौधरोपण एवं पर्यावरण संवर्द्धन रैली, नुक्कड़ नाटक/कठपुतली शो, सेनेटरी पैड जागृति हेतु घर-घर सर्वे व संवाद, शौचालय का महत्व एवं प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम, हुनर दक्षता (स्किल) प्रतियोगिता, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, सामूहिक श्रमदान के साथ-साथ पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण और समापन समारोह आयोजित किये जायेंगे।

इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत, ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय आदि की सहभागिता रहेगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.