सैनिक विश्राम गृह में दो अतिथि कक्षों का लोकार्पण

2324

बीकानेरकेन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को सांसद निधि के तहत आवंटित 10 लाख रूपये से सैनिक विश्राम गृह में निर्मित दो अतिथि कक्षों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्राी ने कहा कि इन अतिथि कक्षों के बनने से, बाहर से आने वाले सैनिकों को यहां ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन कक्षों को सुसज्जित करने में भी सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर अनेक पूर्व सैनिकों ने मेघवाल के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें रखीं, जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीके मजूमदार ने बताया कि सैनिक विश्राम गृह में सैनिक व उनके परिजन प्राथमिकता से ठहर सकेंगे, स्थान उपलब्ध होने पर राजकीय अधिकारी व आमजन भी रुक सकेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति अखिलेशप्रताप सिंह, कर्नल मनोहरसिंह, कर्नल हेमसिंह, स्कवाड्रन लीडर एलएन वर्मा, लक्ष्मणसिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.