राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव सम्पन्न
बीकानेर । राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव रविवार को कोटा में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। जिसमें बीकानेर के सीए सुधीश शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए।
संघ के नवनियुक्त सचिव भगीरथ पूनिया के अनुसार चुनाव अधिकारी रवींद्र विजय थे। कार्यकारिणी में चैनसिंह राठौड़ अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इनके अलावा 4 उपाध्यक्ष, 4 सहसचिव नियुक्त किये गए और 6 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए हैं।
ये चुनाव भारतीय जिम्नास्टिक्स संघ के ज्ञानसिंह, राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के दिनेश सक्सेना, कोटा के खेल अधिकारी अब्दुल अजीज की मौजूदगी में हुए।










