बीकानेर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट बुधवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। पायलट के साथ राजस्थान सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी आ रहे हैं।
बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम हिस्सा लेने आ रहे पायलट का दोपहर में बीकानेर पहुँचने का कार्यक्रम है।
शाम 4 बजे रवीन्द्र रंगमंच में पूर्व विधानसभा क्षेत्र और शाम 6 बजे सीताराम भवन में पश्चिम विधानसभा का ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम आयोजित होने तय है।।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को शामिल होने का आह्वान किया है











