अवैध हथियारों सहित 5 हथियार तस्कर गिरफ्तार … देखें वीडियो

2422

हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान

बीकानेर। जेएनवी कॉलोनी थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

बीकानेर रेंज में आए पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा की निगरानी में हथियार तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया। इसी अभियान के तहत इन पांचों हथियार तस्करों की गिरफ्तारी जेएनवी कॉलोनी के थानाधिकारी मनोज माचरा के नेतृत्व में की गई है।

पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नोखा के वार्ड 20 में रहने वाला प्रभुराम उर्फ पपलू पुत्र कानाराम भार्गव से एक पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। इस आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलात्कार, मारपीट व धोखाधड़ी के दस मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी सूरजा राम पुत्र तुलछाराम निवासी दावा, नोखा का ही है।

पुलिस ने इस आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद की है। वहीं बासी बरसिंगसर निवासी तोलाराम पुत्र चेतनराम सियाग से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इस आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती व हत्या के प्रयास के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। चौथा आरोपी देशनोक के अगुणाबास का रहने वाला भरतदान उर्फ भगवती सिंह उर्फ भाऊ पुत्र शंकरदान चारण है। पुलिस ने इस आरोपी के पास से 7 कारतूस बरामद किए हैं। इस आरोपी के खिलाफ मारपीट के तीन गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांचवा हथियार तस्कर यहीं हमालों की बारी के बाहर रहने वाला सलीम पुत्र मोहम्मद सलीम छींपा हैं। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है। आरोपी सलीम के खिलाफ भी विभिन्न थानों में मारपीट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। हथियार तस्करों के इस अभियान में पुलिस टीम में जेएनवी थानाप्रभारी मनोज माचरा, एएसआई पर्वतसिंह, हैड कांस्टेबल रामदेव, अब्दुल सतार, नेनू सिंह, हनुमान सिंह, कांस्टेबल अनिल कटेवा, सवाईसिंह, अमित, राकेश, नन्दराम शामिल थे। इस टीम ने साइबर सैल के दीपक यादव का भी सहयोग लिया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.