विकलांग विद्यार्थियों में आध्यात्मिक जागृति के लिए प्रदर्शनी आयोजित

2455

बीकानेरप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिव्यांग सेवा प्रभाग की ओर से विकलांगों में आध्यात्मिक, नैतिक व मानवीय मूल्यों के विकास के लिए निर्मित 3डी ऑडियो, वीडियों चित्र प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन मंगलवार व बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक नेत्रहीन विद्यालय व राजकीय मूक बधिर विद्यालय में किया गया।

केन्द्र की प्रभारी बीके कमल ने बताया कि दिव्यांग सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक ब्रह्माकुमार सूर्यमणि की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी को दोनों स्कूलों के बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रूचि से देखा तथा सराहा। दोनों कार्यक्रमों में ब्रह्माकुमार सूर्यमणि ने ऑडियो, वीडियो के अलावा ब्रेललिपि में तैयार चित्रों के बारे में बताया।

इस अवसर पर नेत्रहीन विद्यालय के प्राचार्य अलताफ अली, मूक बधिर स्कूल की प्राचार्य पद्मा तुलसानी ने समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की मंशा जताते हुए अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को अनुकरणीय और प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर सेवानिवृत एससी एसके शर्मा, शिक्षा विभाग की पूर्व अधिकारी सुमनसिंह का भी सान्निध्य रहा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.