गत बजट घोषणा के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वायत्तशासी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के गठन को मंजूरी दी गई थी जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करना है।
उम्मीदवारों को पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए वर्ष में दो बार जेईई (मेन) और राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश (नीट) परीक्षाओं का आयोजन एनटीए करेगा।
सभी प्रवेश परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित होंगी, जिनके लिए परीक्षा अभ्यास केन्द्रों का एक नेटवर्क बनाया जाएगा, खासतौर से ग्रामीण इलाकों के अभ्यर्थियों के लिए। इस तरह उन्हें कम्प्यूटर आधारित परीक्षाओं से परिचित होने का पर्याप्त अवसर प्राप्त होगा। इस उद्देश्य के लिए कम्प्यूटर प्रयोगशालाओं की सुविधा वाले स्कूलों और इंजीनियरिंग कॉलेजों को चिन्हित किया जाएगा, जिनका अभ्यर्थी निशुल्क प्रयोग कर सकेंगे।











