ले. जनरल चेरीश मैथसन ने की युद्धाभ्यास ‘गांडीव विजय’ की समीक्षा

2393
????????????????????????????????????

बीकानेर। सप्तशक्ति कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेन्ट जनरल चेरीश मैथसन ने बुधवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे युद्धाभ्यास ‘गांडीव विजय’ की समीक्षा की। आर्मी कमाण्डर के साथ जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग, चेतक कोर, लेफ्टिनेन्ट जनरल पीसी थिमय्या भी थे।
रक्षा प्रप्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि दो महीने के इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य कमांडरों और सैनिकों को आक्रामक कार्यों में प्रशिक्षित करना था।

अभ्यास के दौरान तेजी से हरकत और फैलाव वाले डेप्लॉयमेंट की अवधारणा को आक्रामक बलों को तैनाती का समयबद्ध फैसला लेने और तय स्थान पर एकत्रित होने की काबलियत को परखा गया। मशीनीकृत बलों, पैदल सेना, तोपखाने, इंजीनियरों, विशेष बल और वायु सेना के तत्वों के बीच तालमेल का अभ्यास भी किया गया।

बेहद गर्मी के बावजूद अभ्यास में समर्पण के साथ मनोबल बनाए रखने के लिए कमांडर ने चेतक कोर के सैनिकों की सराहना की।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.