रात को मनाई दीपावली, सुबह गोवर्धन पूजा, अब राम-राम …देखें फोटो व वीडियो

2742

बीकानेर thenews.mobilogicx.com पंच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान बुधवार को दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शहर में हर तरफ लक्ष्मी पूजन के साथ पटाखों की धूम के साथ दीपावली त्योहार मनाया। आज गुरुवार सुबह महिलाओं ने गोवर्धन पूजन करके सुख-शान्ति की कामना की। गोवर्धन पूजन के साथ ही दीपावली की राम-राम का दौर शुरू हो गया। पांच दिनों के इस दीपोत्सव त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है फिर छोटी दिवाली, तीसने दिन दिवाली, चौथे गोवर्धन पूजन व रामराम के बाद पांचवें दिन भैया दूज के साथ मनाया जाता है।

शहीदों के परिजनों के साथ मनाई दिवाली

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत अपने साथियों के साथ दिवाली मनाने बीकानेर तिलक नगर में निवास कर रहे हैं शहीद परिवारों के घर पहुंचे, वीरांगनाओं का सम्मान किया और परिजनों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिन वीरों के कारण हमारे घर रोशन हैं, आज वे इस दुनिया में नहीं हैं तो एक दिया उन वीरों के घर जलाने का प्रयास हमारी टीम ने किया है। कारगिल में शहीद हुए नायक सतवीर सिंह शेखावत की वीरांगना मुकेश कंवर और पुत्र राजवीर सिंह तथा अशोक चक्र सज्जन सिंह यादव की वीरांगना कौशल्या देवी का सम्मान उनके घर पहुंचकर भाजपा नेताओं ने किया। सम्मान स्वरूप वीरांगनाओं को शॉल भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश सह प्रमुख अशोक भाटी, भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शंभू सिंह राठौड़, रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक इंद्र सिंह राठौड़, रणवीर सिंह शेखावत, एडवोकेट सरजीत सिंह राठौड़, विष्णु स्वामी साथ रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.