राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों हेतु करने होंगे आॅनलाइन आवेदन 

2328

बीकानेर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश हेतु आॅनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जाने की व्यवस्था लागू की है, जिसके लिये विद्यार्थियों को एसएसओ डाॅट राजस्थान डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अपना आवेदन करना होगा।

उपनिदेशक एलडी पंवार ने बताया कि ई-मित्र, कियोस्क, साइबर कैफे, इंटरनेट आदि के माध्यम से विद्यार्थी आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। प्रवेश हेतु आधार नम्बर, यूआईडी आधार आईडी, रसीद, भामाशाह कार्ड नम्बर अथवा भामाशाह रजिस्ट्रेशन नम्बर, मूल निवासी प्रमाण पत्र, गतवर्ष की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल. प्रमाण पत्र (केवल बीपीएल के लिए) आदि आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। स्थान रिक्त रहने पर किसी भी श्रेणी के 2.50 लाख वार्षिक आय सीमा वाले परिवार के बालक-बालिका को प्रवेश दिया जायेगा।

पंवार ने बताया कि कोलायत, दियातरा, बज्जू, पूगल, खाजूवाला, छतरगढ, लूनकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, जसरासर, पांचू, नोखा, देशनोक एवं बीकानेर शहर में बालक, अपिव., स्वच्छकार, बालिका, महाविद्यालय स्तरीय, देवनारायण आदर्श राजकीय छात्रावास संचालित है। बीकानेर, नोखा, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ में विभाग द्वारा अनुदानित छात्रावास भी संचालित हैं, जिनमें प्रवेश इसी प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा। विभागीय छात्रावासों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के बालक-बालिका प्रवेश ले सकेंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.