दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहे विक्षोभ के कारण कई राज्यों में आंधी व बारिश की संभावना है। इसका असर राजधानी दिल्ली में बुधवार को देखने को भी मिला। यहाँ आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
वही प्राइवेट एजेंसी स्काइमेट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 10 जून से प्री-मानसून की गतिविधिया बढ़ेगी। एजेंसी के अनुसार दिल्ली के मौसम को देखते हुए मानसून 22 से 23 तक दिल्ली पहुँचने की संभावना है।











