मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुरुवार को करेंगे सीईओ कॉन्फ्रेंस

2288

जयपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत गुरुवार को दिल्ली में होने वाली मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। आगामी महीनों में होने वाले चार राज्यों (मध्यप्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) के सीईओ चुनाव पूर्व तैयारियों की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को देंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत की अध्यक्षता में होने वाली कॉन्फ्रेंस में उन राज्यों के सीईओ भी उपस्थित रहकर अपना फीड बैक देंगे, जहां हाल ही आम चुनाव सम्पन्न हुए हैं। इस दौरान चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और अशोक लवासा भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि इस कॉन्फ्रेंस को राज्य में होने वाली चुनाव प्रक्रिया के शुभारंभ के रूप में देखा जा रहा है। समीक्षा बैठक के बाद से प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया की गति में तेजी आने लगेगी।

दिल्ली के ‘निर्वाचन सदन‘ में होने वाली कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अब तक की गई तैयारियों के साथ, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, चुनाव के दौरान सीएपीएफ, पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनातगी, बूथ लेवल ऑफिसर, सुपरवाइजर का डेटा, संवेदनशील मतदान केद्रों की संख्या सहित 11 महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतिकरण देंगे।

अगले दिन वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा प्रभारी स्वीप डिवीजन के द्वारा चुनाव पूर्व निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जाने वाले ‘मतदाता जागरुकता अभियान‘ के संबंध में भी समीक्षा करेंगे जिससे वर्ष 2013 विधानसभा में हासिल वोटर टर्न आउट 75.67 से ज्यादा वोटर टर्न आउट हासिल किया जा सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद पारीक भी उपस्थित रहेंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.