मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा रथ को किया रवाना

2366

जयपुरमुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान गौरव यात्रा रथ की पूजा कर रवाना किया। यह यात्रा राजसमंद जिले के चारभुजा मंदिर से शनिवार को शुरू होगी।

राजे ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मदनलाल सैनी की उपस्थिति में फूल-मालाओं से सजे रथ की विधि-विधान से पूजा करवाई और प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने रथ को रवाना किया।

रथ के साथ ही चुनावी यात्रा प्रारम्भ

सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा रथ की रवानगी के साथ ही चुनावी यात्रा का शुभारम्भ किया है। यह विजय रथ अब शनिवार को चारभुजा पहुंचेगा, जहां राजे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इस पर सवार होंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री की यात्रा को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे

विधानसभा चुनाव में ऎतिहासिक जीत हासिल करेंगे

सैनी ने कहा कि यह विजय रथ प्रदेश के सभी जिलों में जाएगा और यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को देंगी तथा लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऎतिहासिक जीत का जो लक्ष्य तय किया है, हम उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार ने खूब विकास किया है, यह बात प्रदेश की जनता जानती है और इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा, सांसद दुष्यंतसिंह, राजस्थान जन अभाव अभियोग एवं निराकरण समिति के अध्यक्ष
श्रीकृष्ण पाटीदार, राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा, राजस्थान आवासन मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.