मण्डल स्तरीय स्काउट-गाइड खेल कूद प्रतियोगिता प्रारम्भ

2450

पांच जिलों के 295 स्काउट गाइड संभागी

बीकानेरराजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के वार्षिक कार्यक्रमानुसार 20 से 21 अगस्त तक मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रारम्भ मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र, बीकानेर पर किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय जयपुर से राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गोपाराम माली ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पाजंली के साथ खेलों को प्रारम्भ किया। मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास, वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक सुल्तानसिंह आदि उपस्थित थे।

गोपाराम माली ने कहा कि खेलों के माध्यम से किशोर-किशोरियों का पूर्ण रूप से विकास होता है, हमारे यहां खेल प्रतियोगिताओं का उदेश्य प्रतिभाओं को निखारकर मंच प्रदान करना है।

बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू एवं श्रीगंगानगर जिले के 295 स्काउट व गाइड ने प्रथम दिन कबड्डी, फुटबाल, बाॅलीवाल, खो-खो में भाग लिया। दूसरे दिन दौड़ (100 मीटर 400 मीटर), भाला फेंक, गोेला फेंक, लम्बी कूद, उंची कूद, आदि खेलों का आयोजन एवं पुरस्कारों का वितरण किया जायेगा।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास के अनुसार स्काउट खेलों में वॉलीबॉल में झुंझुनू एवं गाइड खेलों के में कबड्डी में चूरू विजेता रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.