भाजपा आईटी विभाग की राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित,अविनाश जोशी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

2401

बीकानेर.भाजपा आईटी विभाग की राष्ट्रीय कार्यशाला शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यशाला में राजस्थान का प्रतिनिधित्व आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने किया। जोशी ने बताया कि कार्यशाला के पहले सत्र को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने संबोधित किया। दूसरे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने मार्गदर्शन किया।

तीसरे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विभिन्न राज्यों से आए आईटी विभाग संयोजकों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत चार वर्षों की उपलब्धियों को आईटी विभाग के माध्यम से जन-जन पहुंचाने के प्रयास किए जाएं। जोशी ने राजस्थान आईटी विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान आईटी विभाग राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार पार्टी की रीति-नीति को प्रचारित करने का प्रयास कर रहा है। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी मार्गदर्शन दिया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.