बीकानेर के शेखावत राष्ट्रीय सह प्रभारी नियुक्त

2636

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन ने देश भर में यूथ पार्लियामेंट आयोजन करने हेतु एक समिति का गठन कर दिल्ली भाजयुमों के पूर्व अध्यक्ष नुकुल भारद्वाज को प्रभारी, झारखंड की प्रीति शर्मा तथा राजस्थान के सुरेन्द्रसिंह शेखावत को सह प्रभारी मनोनीत किया है ।

मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की योजनाओं को युवाओं के बीच ले जाने के उद्देश्य से देश के सभी राज्यों में एक एक युवा संसद का आयोजन होगा। यह समिति इन सभी आयोजनों का जिम्मा संभालेगी ।

राष्ट्रीय सह प्रभारी बनाए गए बीकानेर निवासी सुरेन्द्रसिंह शेखावत वर्तमान में राजस्थान युवा मोर्चा की  प्रशिक्षण समिति के प्रदेश संयोजक है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.