प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरुकता रथों की रवानगी

2283

बीकानेरजिला कलक्टर डाॅ. एनके गुप्ता ने रविवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित जागरुकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का प्रचार-प्रसार करेंगे।

उपनिदेशक कृषि (विस्तार) डाॅ. उदयभान ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नोटिफिकेशन के अनुसार जिले में फसल बीमा के लिए एचडीएफसी (इआरजीओ) को अधिकृत किया गया है। इस योजना के तहत 31 जुलाई तक खरीफ सीजन के लिए बाजरा, मूंगफली, ग्वार, मूंग, मोठ और तिल की फसल का बीमा करवाया जा सकता है।

इसके लिए किसानों को बीमित राशि का दो प्रतिशत प्रीमियम जमा करवाना होगा। इससे संबंधित जानकारी बैंक की शाखाओं और ई-मित्र केन्द्रों पर भी मिल सकेगी।

डाॅ. उदयभान ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एचडीएफसी (इआरजीओ) द्वारा दो रथ रविवार को रवाना किए गए तथा दो सोमवार को रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले की समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर स्थित किसान सेवा केन्द्रों में बैंक, बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों तथा प्रगतिशील किसानों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर एचडीएफसी (इआरजीओ) के प्रबंधक वीरेन्द्र आर्य और नवीन चैहान मौजूद थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.