पुष्करणा महिला मंडल ने लगाया व्यापारिक मेला

2330
चुनाव आयोग

बीकानेरपुष्करणा समाज की महिलाओं द्वारा स्थानीय पुष्करणा भवन में व्यापारिक मेला आयोजित किया गया है, जिसमें पहुंचे लोगो ने जमकर खरीदारी की।

इस मेले में रेडिमेड्स, खाद्य सामग्री, राखियां, भगवान के वस्त्र, साड़ियां, हर्बल उत्पाद, घर के सजावटी सामान सहित अनेक सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मेले का उद्घाटन समाजसेवी राजेश चुरा ने किया। इस मौके पर चुरा ने कहा कि पुष्करणा समाज की महिलाओं ने ये उल्लेखनीय काम किया है।

महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना थानवी ने बताया कि मेला रविवार रात तक चलेगा। मेले में न सिर्फ पुष्करणा समाज बल्कि बाहरी समाज के लोग भी पहुंच रहे हैं। प्रवक्ता सेनुका हर्ष ने बताया कि मेले में बड़ी, पापड़ सहित कई सामान मिल रहे हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.