पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

2412

बीकानेर। पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के उदासर गांव में गत 17 मई को घर से लापता हुई विवाहिता आज खुुद ही पांचू थाने पहुंच गई। सूचना मिलने पर विवाहिता के पीहर व सुसराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे और विवाहिता को अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगे लेकिन विवाहिता ने उनके साथ जाने से मना कर दिया।

विवाहिता ने अपने बयान SDM कोर्ट में देने की बात कही। विवाहिता को अपने साथ ले जाने की जिद्द के चलते पांचू पुलिस और विवाहिता के परिजनों में खींचतान हो गई। इसके चलते पांचू पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए इन लोगो को थाने से खदेड़ा। गौरतलब है कि विवाहिता की गुमशुदगी पांचू पुलिस थाने में गत 17 मई को दर्ज हुई थी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.