पंद्रह दिवसीय योग शिविर संपन्न, किया योग साधकों का सम्मान

2290

बीकानेर : अंतरराष्ट्रीय योग विज्ञान शोध अकादमी और रूद्र युवा विकास मंच की ओर से नत्थूसर गेट के बाहर लालीमाई पार्क में आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर रविवार को समाप्त हुआ।

इस अवसर पर योग साधकों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पर्वतारोही सुषमा बिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व तक योग एवं प्राणायाम हमारी जीवन शैली के अंग थे। इनके नियमित अभ्यास के कारण ही हमारे पूर्वज दीर्घायु को प्राप्त होते थे। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हमने हमारी इस पुरातन पद्धति को भुला दिया। इससे हमें बहुत नुकसान हुआ है। एक बार फिर हम इस राह पर चले, यह सकारात्मक पहल है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.