न्यास अध्यक्ष पद पर रांका के दो वर्ष पूर्ण, विकास कार्यों में दिखे अग्रणी

2766

बीकानेर thenews.mobilogicx.com बीकानेर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष पद पर महावीर रांका ने दो वर्ष पूर्ण किए हैं। ३00 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का एक बड़ा अध्याय महावीर रांका ने शुरू किया। न्यास अध्यक्ष के तौर पर रांका जनता की उम्मीदों पर खरे नजर आए।

‘यूआईटी चैयरमेन आपके द्वार’ जैसे अभियान चला कर रांका ने बीकानेर के सभी वार्डों में लोगों की समस्याएं जानी तथा उनका निराकरण करने का पुरजोर प्रयास भी किया। एक विशेष बातचीत के दौरान रांका ने बताया कि इन दो वर्षों में कार्य तो हुए ही हैं साथ ही ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां आजादी के बाद से सड़क-नाली निर्माण नहीं हुआ वहां पर विकास कार्य करवाने से लोगों में न्यास के प्रति विश्वास कायम हुआ है। मुरलीधर व्यास नगर आवासीय योजना में 171 आवंटियों को 32 वर्षों से आवंटन अटका हुआ था उन्हें भूखंडा आवंटित किया गया। जोड़ीबीड़ आवासीय योजना से कम व मध्यम आय वर्ग के लोगों को खुद के घर का सपना पूरा किया।

52 करोड़ की थी देनदारी

न्यास अध्यक्ष महावीर रांका बताते हैं कि जिस दिन अध्यक्ष पद ग्रहण किया तो सबसे पहला झटका 52 करोड़ के कर्ज का लगा। देनदारी को देखते हुए न्यास अध्यक्ष रांका ने सबसे पहली शुरुआत अध्यक्ष को मिलने वाली सुविधाओं को नकारते हुए गाड़ी, ड्राइवर व अन्य सुविधाओं का उपयोग नहीं किया। आत्मविश्वास व वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन ने घाटे को दूर कर करोड़ों रुपए के विकास का मार्ग प्रशस्त करवाया। आज न्यास पर कोई कर्जा बकाया नहीं है और विकास कार्य आप सबके समक्ष हैं।

जब सूरसागर बना चुनौती

शहर की प्रमुख समस्याओं में सूरसागर का नाम जब-तब लिया जाता था, लेकिन बीकानेर की जनता ने जाना कि यूआईटी के प्रयासों से यह नासूर अब पर्यटन स्थल के तौर पर बन गया है। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि हाल ही में मानसून के समय बारिश का पानी जब सूरसागर की दीवारों को लांघ कर लबालब हो गया तो मात्र 1३ दिनों में दिन-रात एक करके न्यास टीम द्वारा इसे फिर से सही स्वरूप प्रदान किया गया।

जीत की हैट्रिक तय

चुनावी चर्चा के दौरान महावीर रांका ने बताया कि बीकानेर में इस बार फिर जीत की हैट्रिक तय है। लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास है। भाजपा द्वारा करवाए गए कार्य जनता जानती है और समझती भी है कि विकास का पर्याय भाजपा ही है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.