बीकानेर। एसीपी सत्येन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के इलेक्ट्रोनिक सेवा प्रदायगी के प्रयास में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी पहल के रूप में “ई-सखी” योजना आरम्भ की गई है, जिसके तहत शहरी क्षेत्रा में हर वार्ड से 10 तथा ग्रामीण क्षेत्रा में हर गांव से 5 महिलाओं का चयन किया जाना है।
मास्टर ट्रेनिंग रवींंद्र रंगमंच पर
सूचना प्रोद्यौगिकी और संचार विभाग द्वारा “ई-सखी” योजना के अन्तर्गत मंगलवार को आरकेसीएल के आई.टी.जी.के. ज्ञान केन्द्रों के प्रशिक्षणार्थियों को दो दिवसीय मास्टर ट्रेनिंग का आयोजन रवीन्द्र रंगमंच में आरंभ हुआ। इस दौरान प्लानिंग डायरेक्टर आरके पाण्डे, उपनिदेशक (सांख्यिकी) दीपक गोस्वामी एवं जिला परियोजना अधिकारी (आर.के.सी.एल.) दायित्व वर्मा मौजूद रहे।
राठौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण में आरकेसीएल के 65 ज्ञान केन्द्रों से आये लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियों को सू.प्रौ.सं.वि., के मास्टर ट्रेनरों द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत बुधवार को आॅनलाईन क्विज के माध्यम से श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। आर.के.सी.एल. से आये इन प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा ही ई-सखियों को 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।











