देखने के बहाने चुराए जेवरात

2346

सीसी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही तलाश

बीकानेर। शहर में चोरियों सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक तो चोर रात में ही सेंधमारी करते थे लेकिन अब वे दिन दहाड़े अपनी करतूतों को अंजाम देने लगे हैं।  ताजा मामला सोमवार शाम को कोटगेट थाने में आये एक परिवाद से सामने आया। इस मामले में महात्मा गांधी रोड स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम के निशांत बिन्नानी की ओर से दी गई रिपोर्ट में पुलिस को बताया गया है कि शोरूम पर  दोपहर को एक दंपति पहुंची और वहां मौजूद सेल्समैन को जेवरात दिखाने को कहा। कई देर आभूषण देखने के बाद दंपत्ति ये कहते हुए बाहर निकल गए कि कोई जेवरात उन्हें पसंद नहीं आए।

कुछ देर बाद शोरूम मैनेजर ने  जब जेवरात की संभाले तो सोने का एक हार  कम मिला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें वह दंपत्ति सेल्समैन की आंखों में धूल झोंक कर हार चुराते दिखे। परिवाद आने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरी करने वाले दम्पती की फोटो निकलवाई एवं शहर में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन अभी तक चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। बताया जा रहा है कि ये दंपति जयपुर, जोधपुर, कोटा सहित कई शहरों में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.