तीन कृतियों का लोकार्पण 12 अगस्त को

2439

बीकानेरगायत्री प्रकाशन द्वारा प्रकाशित तीन साहित्यिक कृतियों का लोकार्पण कार्यक्रम रविवार 12 अगस्त को स्थानीय धरणीधर सभागार में आयोज्य है। प्रातः 9.15 शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में रंगकर्मी, पत्रकार, साहित्यकार मधु आचार्य का व्यंग्य-कथा संग्रह ‘साहित्य की सीआरपीसी’, पत्रकार-लेखक प्रीतपाल कौर द्वारा संकलित कहानी-संग्रह ‘परिवेश के स्वर’ और युवा आलोचक डॉ. ब्रजरतन जोशी द्वारा संपादित कहानी संकलन ‘हिंदी कहानी : नया स्वर’ का लोकार्पण होना है।

समकालीन साहित्य को आम पाठकों तक पहुंचाने हेतु प्रकाशक द्वारा आहूत ‘जन तक सृजन’ अभियान के अंतर्गत ये पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं।

कार्यक्रम के समन्वयक अजीतराज ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी व पूर्व सरपंच रामकिसन आचार्य करेंगे।

‘परिवेश के स्वर’ में समकालीन नौ कहानीकार अमिता नीरव, तेजेंद्र शर्मा, सुभाष अखिल, प्रियदर्शन, प्रत्यक्षा, जयंती रंगनाथन, गीताश्री, अभिषेक कश्यप, पंखुरी सिन्हा की कहानियां संकलित हैं।

इसी तरह ‘हिंदी कहानी : नया स्वर’ में शर्मिला जालान, मनोज पांडे, उमाशंकर चौधरी, प्रभात रंजन, आशुतोष मिश्र, इंदिरा दांगी, मनीषा कुलश्रेष्ठ, राकेश मिश्र, चंदन पांडे, मनोज रूपड़ा की कहानियां संकलित हैं। इन कहानीकारों को पढ़ते हुए पाठक न सिर्फ नवीन कथ्य, शैली और प्रयोग से परिचित होंगे बल्कि कहानी में आ चुके बदलावों को जान सकेंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.