बीकानेर की दुरुस्त यातायात व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें खबर द न्यूज़ के रिपोर्टर के कैमरे में कैद की। दरअसल शहर के व्यस्ततम मार्ग स्टेशन रोड स्थित सांंखला फाटक के पास बने ट्रैफिक पॉइन्ट पर बुधवार को सुबह 11:30 बजे कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नही था जिसका फायदा उठाकर ट्रैफिक पॉइन्ट से सटकर लगभग आधा दर्जन ऑटोरिक्शा बेतरतीब खड़े थे जिनके चलते इस व्यस्ततम चौराहे पर जाम लगा रहा। आए दिन की ऐसी स्थिति से आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगो का कहना है कि यहाँ अक्सर ऐसी स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या ऐसे ट्रैफिक पुलिस सुधारेगी शहर की यातायात व्यवस्था?











