बीकानेर। प्रशासन की लापरवाही का एक नमूना जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर एक में अग्रवाल भवन के पीछे स्थित ग्रीन पार्क के पास के ट्यूबवेल में देखने को मिला l एक ओर जहाँ पूरे शहर में पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है, लोग आए दिन पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं वहीं इस पार्क से सटे जन अभियांत्रिकी स्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।
इस ट्यूबवेल के खुले पड़े पाइप से पानी लगातार बह रहा है l पास रहने वाले लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहुत कम दबाव और कम समय के लिए होरही है वहीं इस तरह से पानी व्यर्थ जा रहा है, जो अनुचित है।
(विवेक आहूजा की रिपोर्ट)










