गौड़ ने अशोक गहलोत व मोतीलाल बोहरा से की संगठन पर चर्चा

2540

बीकानेर। मंगलवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की महिला अधिकार रैली में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने वरिष्ठ नेताओं से मिलकर बीकानेर में महिला कांग्रेस द्वारा गत तीन साल में जनहित में उठाए गए विभिन्न मुद्दों की जानकारी देते हुए टिकट की अपनी दावेदारी पेश की।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत, कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल बोहरा और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव से हुई मुलाकात के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए गौड़ ने बताया कि अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट दिलाने की दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार लोकसभा व विधानसभा चुनावों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का प्रयास किए जाएंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.