बीकानेर के खाजूवाला स्थित डूडी पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक से उठाईगिरे तीस हजार रुपये ले उड़े।
जानकारों के अनुसार यह घटना देर रात्रि की बतायी जा रही है। चोर यहाँ खड़े ट्रक के शीशे तोड़कर अंदर रखे रुपये ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गयी। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे लाइट नहीं होने की वजह से बंद पड़े थे।











