बीकानेर। जिले की कोलायत तहसील के टोकला गांव के खेत में बने छोटे तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि गांव के ही 9 वर्षीय मुनीष और 12 वर्षीय राहुल खेत में बने इस तालाब में नाह रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
बच्चों के परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शवों को ले गए।











