कृषि विश्वविद्यालय का 32 वां स्थापना दिवस 1 अगस्त को

2290

बीकानेरस्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 32 वां स्थापना दिवस 1 अगस्त को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस आयोजन के संबंध में कुलपति प्रो. बीआर छीपा की अध्यक्षता में बुधवार को कुलपति सचिवालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुलपति ने निर्देश दिए कि आयोजन के संबंध में समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में किसानों के लिए कृषि प्रदर्शनी लगाई जाएगी, लघु उपकरणों की जानकारी देने व व्याख्यान आयोजन, कृषि संबंधी नवाचारों की जानकारी के साथ-साथ प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान डाॅ. आईपी सिंह, डाॅ एसके शर्मा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.