किराड़ू के नेतृत्व में ‘जन स्वराज यात्रा’ शुरू

2324

बीकानेर। विकास में आमजन की भागीदारी के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराड़ू के नेतृत्व में ‘जन स्वराज यात्रा’ शनिवार से शुरू हुई। लखोटिया चैक स्थित नृसिंह मंदिर में पूजा एवं आरती के बाद यात्रा वार्ड 15 और 16 के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शहर में अगले पांच वर्षों में विकास के कौनसे कार्य होने चाहिए, इस बारे में वे खुलकर सुझाव दें। आने वाला वक्त कांग्रेस का है। सरकार आने पर इन प्रस्तावों को घोषणा पत्र के रूप में लागू करवाने की पुरजोर पैरवी की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस सचिव ने कहा कि शहर के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति इसमें भागीदार बने। भाजपा के राज में आमजन ठगा सा महसूस कर रहा है। इस सरकार में अपराध बढ़ा है। रोजगार के अवसर कम हुए हैं। आज मातृशक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस मुश्किल दौर में कांग्रेस आपके साथ है। हमेशा की भांति एक बार फिर कांग्रेस जन-जन के विश्वास पर खरी उतरेगी।

कीकाणी व्यासों के चौक, मूंधड़ा चौक, रत्ताणी व्यासों के चौक, साले की होली और सदाफते होती हुई यह यात्रा बारहगुवाड़ पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया तथा ‘विकास में आमजन की भागीदारी’ प्रपत्र आमजन से भरवाया गया। इसमें वार्ड व जिले से संबंधित महत्त्वपूर्ण कार्यों तथा महिला सशक्तीकरण, रोजगार, शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में करवाए जाने योग्य कार्यों से संबंधित सुझाव लिए गए।

इस यात्रा में युवा कांग्रेसी नेता ऋषि व्यास, रवि कलवाणी, हरीश व्यास, गौरव व्यास, बंशी व्यास, जय किसन पुरोहित, मनीष रंगा, रामचंद्र ओझा, मनोज किराडू, पवन पुरोहित, महिल कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़, होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, यूथ कांग्रेस नेता तोलाराम सियाग, पट्टू प्रेमरतन जोशी, पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के युवा अध्यक्ष त्रिलोक नारायण पुरोहित, मनीष रंगा, मन्नू सेवग, लाल फौज के सत्यनारायण कलवाणी, राजू पारीक, वसीम फिरोजी अब्बासी, नवीन विश्नोई, जय किसन पुरोहित, आदि मौजूद रहे। किराड़ू ने बताया कि जन स्वराज यात्रा के तहत रविवार को वार्ड 9 में आमजन के सुझाव लिए जाएंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.