कांग्रेस का किसान सम्मेलन आठ सितम्बर को : भंवरसिंह भाटी का शक्ति परीक्षण

2608

श्रीकोलायत। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू तहसील मुख्यालय पर आठ सितम्बर सुबह 10 बजे विधायक भंवरसिंह भाटी के नेतृत्व में होने वाले किसान सम्मेलन में पूर्व मुख्यमत्री राजस्थान व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा रामेश्वर डूडी आदि कई नेतागण शिरकत कर रहेे हैैं।

किसान सम्मेलन कि तैयारियों को लेकर श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा किया जा रहा है। पूर्व में यह सम्मेलन अगस्त में होने वाला था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन के बाद यह निरस्त कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि किसान सम्मेलन के माध्यम से भंवरसिंह भाटी अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस सम्मेलन की तैयारियां काफी समय से चल रही है।

यह चल रही तैयारियां- किसानों से सम्पर्क करने में कोलायत सरपंच देवीसिह भाटी, चन्द्रसिह भाटी लम्माणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनोपसिंह भाटी खिंदासर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनोपसिंह राठौड़ लम्माणा, पूर्व सरपंच गोपालसिंह भाटी, पूर्व सरपंच झझू झंवरलाल सेठिया, मांगूसिंह भाटी नान्दड़ा आदि ने झझू, खाखूसर, हंदा, लम्माणा मूलवान, लम्माणा भाटियान, खिंदासर, भेलू, दासौड़ी, खजोडा, हनुमाननगर, नानन्ड़ा आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किसान सम्मेलन में पंहुचने का आह्वान कर रहे हैं। इसी के साथ श्रीकोलायत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रूपाराम मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने उदट, खारिया पातावतान, टोकला, मोडिया, बाला का गोल आदि कई गांवो का दौरा कर बज्जू में होने वाले किसान सम्मेलन में पंहुचने का आह्वान किया।

बज्जू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केप्टन मोहनलाल गोदारा के नेतृत्व में बज्जू सरपंच मंगलाराम खिलेरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी गुमानाराम, संतोष सियाग आदि ने बज्जू तेजपुरा, बागा नाडिया, बज्जू तेजपुरा माइनर, नख्त बन्ना माइनर आदि गांवो का दौरा कर विधायक भंवरसिंह भाटी के नेतृत्व में बज्जू में होने वाले किसान सम्मेलन में पहुंचने का ग्रामीणों से आह्वान कर रहे हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.